वेनेजुएला: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ ला रहा बड़ा बदलाव, भूकंप पीड़ितों के लिए आर्मी फील्ड अस्पताल बना वरदान

काराकस, 6 जुलाई . विनाशकारी दोहरे भूकंप का दंश झेल रहे वेनेजुएला में India की मदद पीड़ितों को बड़ी राहत पहुंचा रही है. आर्मी फील्ड अस्पताल लोगों को शारीरिक ही नहीं रूहानी सुकून भी पहुंचा रहा है. पिछले कई दिनों से India के चिकित्सक और स्वास्थकर्मी निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. उनकी कोशिश और सेवा भाव को वेनेजुएला भी मान दे रहा है.

India Government के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Monday को “ऑपरेशन अमिस्ताद” के तहत वेनेजुएला में भारतीय आर्मी फील्ड हॉस्पिटल की ओर से चलाए जा रहे राहत और चिकित्सा कार्यों की तस्वीरें साझा कीं. इस पहल का उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में मानवीय सहायता पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

“एक्सटेंडिंग अ हेल्पिंग हैंड, मेकिंग अ डिफरेंस,” यानी मदद का हाथ बढ़ाकर बदलाव लाने का प्रयास शीर्षक के साथ एमईए ने social media पर इन राहत कार्यों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें भारतीय सेना के चिकित्सा दल को मरीजों का इलाज करते और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हुए देखा जा सकता है.

तस्वीरों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझते देखे जा सकते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोग इस चिकित्सा सहायता से लाभान्वित हो रहे हैं.

ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारतीय आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ने वेनेजुएला में चिकित्सा शिविरों का संचालन कर रहा है, जहां बड़ी संख्या में मरीजों को परामर्श, दवाइयां और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया. इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी दी जा रही हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान India की उस मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपदा राहत और स्वास्थ्य सहायता में सक्रिय भूमिका निभाता है. भारतीय सेना की मेडिकल टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी सेवाएं जारी रखी हैं.

केआर/