पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

New Delhi, 3 जून . वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज़ Wednesday को पांच दिवसीय India दौरे पर New Delhi पहुंचीं. उनकी यह यात्रा India और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि रोड्रिगेज की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने में मदद करेगी. दौरे के दौरान वह Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात करेंगी. दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा समेत भारत-वेनेजुएला संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी.

जायसवाल ने social media प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “New Delhi आगमन पर वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज का हार्दिक स्वागत है. उनकी यह यात्रा भारत-वेनेजुएला साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाएगी.”

रोड्रिगेज के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी India आया है, जिसमें वेनेजुएला के विदेश, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्री शामिल हैं.

अपने दौरे के दौरान वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा. इस दौरान India की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं का अवलोकन किया जाएगा तथा सहयोग की नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा.

यह डेल्सी रोड्रिगेज की India की छठी यात्रा है. इससे पहले वह 2015 में वेनेजुएला की विदेश मंत्री और 2019, 2023, 2024 तथा 2025 में उपPresident के रूप में India का दौरा कर चुकी हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में India वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है. भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है और भविष्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की इच्छुक हैं.

मंत्रालय ने कहा कि India और वेनेजुएला के बीच संबंध ऊर्जा सहयोग, व्यापार और ग्लोबल साउथ के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं. उम्मीद है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगी.

डीएससी