
काराकस, 4 जुलाई . वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए India और पीएम Narendra Modi का आभार जताया है. उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की.
दौरे के बाद जारी अपने बयान में गिल ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला में India के राजदूत पी. के. अशोक बाबू के साथ इस मानवीय सहयोग का प्रेरक उदाहरण देखा और सहायता के लिए हाथ बढ़ाने पर Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने एक्स पर इस दौरे की क्लिप साझा करते हुए लिखा, “हमारे सहयोगी देश India के ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत, काराकास रेसट्रैक पर एक हॉस्पिटल सेंटर बनाया है. यह सेंटर दोहरे भूकंप के पीड़ितों को व्यापक और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है. मुझे वेनेजुएला में India के राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ इस केंद्र का दौरा करने और एकजुटता के इस प्रेरक प्रदर्शन को देखने का अवसर मिला. बोलिवेरियन Government और वेनेजुएला की जनता की ओर से, भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ के लिए हम India Government और वहां के लोगों, विशेषकर Prime Minister Narendra Modi का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.”
पिंटो क्लिप में भारतीय राजदूत को आभार जताते हुए बता रहे हैं कि भारतीय चिकित्सा दल प्रतिदिन लगभग 400 पीड़ितों का उपचार कर रहा है. यहां भूकंप में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार, फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज, दंत चिकित्सा, एक्स-रे, और छोटी शल्य चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
उन्होंने कहा, “हम (वेनेजुएला की कार्यवाहक President और प्रतिनिधिमंडल) हाल ही में India गए थे और यह उसी भाईचारे की एक जीवंत मिसाल है. India इस कठिन समय में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है. इस फील्ड अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से 24 जून के भूकंप से पीड़ित लोग शामिल हैं.”
विदेश मंत्री ने India Government और Prime Minister मोदी के प्रति वेनेजुएला की ओर से गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि India के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य राहतकर्मी दिन-रात अथक सेवा कर रहे हैं. उन्होंने India Government तक वेनेजुएला की जनता का प्रेम और धन्यवाद पहुंचाने का आग्रह भी किया.
गिल ने कहा कि वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज के नेतृत्व में राहत कार्य जारी हैं और इस कठिन समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विशेषकर India का समर्थन, वेनेजुएला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
–
केआर/
Skip to content