
काराकस, 5 जुलाई . वेनेजुएला के दोहरे विनाशकारी भूकंप में India ने जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभाई. अच्छे मित्र की तरह मदद का हाथ बढ़ाया. ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारतीय मेडिकल टीमें रवाना की और लगातार राहत पहुंचा रहा है. पीड़ित भी इस सहायता से प्रसन्न हैं और भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.
India के विदेश मंत्रालय (एमईए) के social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में कई लोग भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सराहना करते नजर आए.
एक मरीज की मां लिजेट रोड्रिगेज ने कहा, “मैंने अपने बेटे एंथनी अगिलार्ते को फीमर फ्रैक्चर के इलाज के लिए भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया. सोच यही थी कि बेहतरीन मेडिकल टीम मेरे बच्चे को अच्छी तरह ट्रीट करेगी और ऐसा हुआ. India Government और मेडिकल टीम का धन्यवाद कि उन्होंने इस कठिन समय में हमें मदद पहुंचाई.”
इसी तरह एक अन्य घायल योए गार्सिया ने बताया कि भूकंप में हाथ और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उनका सफल ऑपरेशन भारतीय मेडिकल टीम ने किया, जिससे वह अब ठीक हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल “मानवता और सेवा” का प्रतीक बनकर काम कर रहा है.
भारतीय सेना की एडीजीपीआई (एडीजीपीआई) ने बताया कि फील्ड अस्पताल चौबीसों घंटे काम कर रहा है और सर्जरी, ट्रॉमा केयर तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है. बयान में कहा गया कि यह मिशन India की मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
वेनेजुएला में 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में अब तक लगभग 2,954 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल और बेघर हुए हैं. Government ने राहत कार्यों के लिए 80 अस्थायी शिविर स्थापित किए हैं और हजारों बचावकर्मी राहत और खोज अभियान में जुटे हुए हैं.
–
केआर/
Skip to content