
वाशिम, 4 जुलाई . Maharashtra के वाशिम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के कारंजा-मानोरा मार्ग पर स्थित कुपटा घाट में Saturday सुबह करीब साढ़े दस बजे एक सड़क हादसा हुआ. कुपटा से मानोरा की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने Police और एंबुलेंस को दी.
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट लक्ष्मण चव्हाण तत्काल मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए मानोरा ग्रामीण अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही Police भी घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए Police जांच में जुटी हुई है. Police ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा दिया है.
वहीं, वाशिम जिले के मालेगांव में Saturday को चलती कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई. हादसे की वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.
सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.
–
ओपी/एएस
Skip to content