
Mumbai , 10 जून . Actor वरुण धवन ने social media और पॉप कल्चर से जुड़े दिलचस्प विषयों पर खुलकर बात की. कॉमेडियन तन्मय भट्ट के शो में पहुंचे Actor ने राखी सावंत की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय पॉप कल्चर का एक आइकॉन बताया.
इसके साथ ही उन्होंने अपनी मुस्कान को लेकर बने मीम्स और ट्रोलिंग पर भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी.
शो के दौरान एक इंटरनेट मीम दिखाया गया, जिसमें एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में लगी एक इंस्टॉलेशन को राखी सावंत जैसा बताया गया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन ने कहा कि राखी सावंत अब केवल एक सेलिब्रिटी नहीं हैं, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि राखी एक आइकॉन हैं और कई लोगों ने उनकी शैली और व्यक्तित्व की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. वरुण के मुताबिक, राखी सावंत जैसी शख्सियत केवल एक ही हो सकती है.
बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपनी मुस्कान को लेकर social media पर बने मजाक और मीम्स का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनकी मुस्कान ट्रोलिंग का विषय बन जाएगी. Actor ने कहा कि उन्हें लगता था कि लोग उनकी आवाज, हाइट या अभिनय को लेकर मजाक बना सकते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि करियर की शुरुआत में उनकी आवाज काफी अलग थी और उनके भाई भी इस बात को लेकर उन्हें चिढ़ाते थे.
हालांकि, समय के साथ उन्होंने इन मीम्स और मजाक को सकारात्मक तरीके से लिया. वरुण ने कहा कि कुछ समय बाद उन्हें भी अपनी मुस्कान पर बने जोक्स मजेदार लगने लगे. खासतौर पर social media पर वायरल हुए ‘बिस्किट वाले’ मजाक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें बेहद हास्यास्पद और मनोरंजक लगा.
Actor ने अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि डेविड धवन उनकी मुस्कान पर आधारित एक मजाक अपनी फिल्म में शामिल करना चाहते थे. योजना यह थी कि फिल्म में वरुण के बच्चों का एक सीन दिखाया जाए, जिनकी मुस्कान बिल्कुल उनकी तरह हो. हालांकि, बाद में इस विचार को फिल्म में शामिल नहीं किया गया.
–
एमटी/
Skip to content