वंदे मातरम राष्ट्र सम्मान का प्रतीक, पेपर लीक माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई: भाजपा

New Delhi, 31 जुलाई . संसद से पारित ‘वंदे मातरम’ विधेयक और एंटी-पेपर लीक बिल को लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्र Government के फैसलों का जोरदार समर्थन किया है. भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति, BJP MP नरेश बंसल और भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि दोनों कानून देश के सम्मान और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं. नेताओं ने विपक्ष, विशेषकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों पर भी निशाना साधा.

भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने ‘वंदे मातरम’ विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून बहुत पहले आ जाना चाहिए था. अब कोई भी ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने की हिम्मत नहीं करेगा और यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. वंदे मातरम कोई साधारण गीत या उपन्यास नहीं है, बल्कि यह वह राष्ट्रगीत है जिसे गाते-गाते देश के अनगिनत नौजवानों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम लिए थे. मैं Prime Minister Narendra Modi और पूरी Government का आभार व्यक्त करती हूं कि Lok Sabha और राज्यसभा से इसे पारित कर मां भारती का सम्मान बढ़ाया गया है.

वंदे मातरम बिल पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि India माता सभी देशवासियों की मां हैं और उनका सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने सावल किया कि आखिर वंदे मातरम से परेशानी क्यों है? हर व्यक्ति की अपनी उपासना पद्धति हो सकती है. कोई नमाज पढ़ता है, कोई चर्च जाता है और कोई मंदिर जाता है, लेकिन India माता तो सबकी मां है. उनका अपमान किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

एंटी-पेपर लीक कानून पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि Prime Minister मोदी ने इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संसद के दोनों सदनों से कठोर कानून पारित कराया. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है और पेपर लीक रोकने के लिए विशेष व्यवस्था भी बनाई गई है. पेपर लीक लंबे समय से एक संगठित समस्या बनी हुई थी. social media और डिजिटल तकनीक के कारण अब ऐसे मामले तेजी से सामने आते हैं. उन्होंने पंजाब, Himachal Pradesh और Rajasthan सहित विभिन्न राज्यों में सामने आए मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक Government की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों का भविष्य किसी Political दल का विषय नहीं होना चाहिए. उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष से अपील की कि सभी दल मिलकर इस कानून का समर्थन करें और दोषियों के खिलाफ सबसे कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी पार्टी का नहीं होता, वह केवल विद्यार्थी होता है और उसके भविष्य की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

BJP MP नरेश बंसल ने भी ‘वंदे मातरम’ विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान Government तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती. उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस Governmentें तुष्टिकरण के कारण ऐसे कदम उठाने से पीछे हट जाती थीं, लेकिन मोदी Government राष्ट्र के मान, सम्मान और गौरव से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी. ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान देश की अस्मिता से जुड़े प्रतीक हैं. जो भी इनका अपमान करेगा, उसे कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एंटी-पेपर लीक कानून को Prime Minister Narendra Modi की गारंटी को पूरा करने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने छात्रों के हितों से समझौता न करने का जो वादा किया था, उसे Government ने संसद से कठोर कानून पारित कर पूरा कर दिया है. अब पेपर लीक कराने वाले संगठित गिरोहों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. नए कानून में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मामलों का शीघ्र निपटारा और दोषियों को जल्द सजा दिलाने का प्रावधान किया गया है. यह कानून केवल अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए बनाया गया है और इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा विश्वास और मजबूत होगा.