राजस्थान: गंगा दशहरा से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’, ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

jaipur, 22 मई . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Friday को घोषणा की कि राज्य Government 25 मई को गंगा दशहरा से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ शुरू करेगी. इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Chief Minister ने जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बारिश के पानी का सही प्रबंधन और तालाबों का संरक्षण गांवों में पानी की कमी दूर करने और भूजल स्तर सुधारने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

डूंगरपुर जिले के धंबोला गांव में रात्रि विश्राम के बाद Chief Minister शर्मा ने Friday सुबह गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की.

गांव की गलियों में घूमते हुए Chief Minister जगह-जगह रुके, बुजुर्गों का हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया. उन्होंने दुकानदारों से भी बातचीत की और उनके व्यवसाय और रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में जानकारी ली.

Chief Minister के सरल और सौहार्दपूर्ण व्यवहार से ग्रामीण काफी प्रभावित नजर आए. इस दौरान Chief Minister ने कई स्थानों पर रुककर लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने. साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी लोगों से फीडबैक लिया.

ग्रामीण जीवन की सामाजिक एकता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है. उन्होंने ‘राम-श्याम’ की परंपरा यानी आपसी अभिवादन और मेलजोल को गांव की संस्कृति की असली खूबसूरती बताया.

गांववालों के साथ चाय पर अनौपचारिक बातचीत के दौरान Chief Minister ने कहा कि राज्य Government सभी पंचायतों में ‘अटल ज्ञान केंद्र’ स्थापित कर रही है.

इन केंद्रों पर ग्रामीण युवाओं को किताबें, समाचार पत्र और पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे अपने गांव में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना राज्य Government की प्राथमिकता है और विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे.

Chief Minister ने कहा कि वर्षा जल का सही प्रबंधन और तालाबों का संरक्षण गांवों में पानी की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.

जल संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने घोषणा की कि राज्य Government 25 मई से गंगा दशहरा के अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ शुरू करेगी. इस अभियान के तहत लोगों की भागीदारी से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के कार्य किए जाएंगे, जिससे गांवों में भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी.

उन्होंने Police अधिकारियों को जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और इसमें युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

Chief Minister ने जिला प्रशासन को गांव के खेमसागर तालाब पर पाल निर्माण और पौधारोपण कार्य कराने के निर्देश भी दिए. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को खेल सुविधाओं का विस्तार करने और सरकारी स्कूल में कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

दौरे के दौरान Chief Minister गांव में बैडमिंटन खेल रहे बच्चों से भी मिले और उनके साथ कुछ देर बैडमिंटन खेला. उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया.

इससे पहले Chief Minister ने गोवर्धननाथ जी मंदिर और माताजी मंदिर में दर्शन किए और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

एएमटी/एबीएम