मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रा होगी आरामदायक : सीएम फडणवीस

Mumbai , 13 अप्रैल . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि Mumbai से Bengaluru के बीच नई वंदे India स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई है. उन्होंने इसके लिए Prime Minister Narendra Modi और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.

सीएम फडणवीस ने इस बात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी. यह नई ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) Mumbai से केएसआर Bengaluru सिटी जंक्शन तक चलेगी. यह सेवा खास तौर पर इन दो बड़े शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी.

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह वंदे India स्लीपर ट्रेन रातभर की यात्रा को तेज और आधुनिक बनाएगी. अभी जहां पारंपरिक ट्रेनों जैसे उद्यान एक्सप्रेस से यह सफर पूरा करने में 22 से 24 घंटे लगते हैं, वहीं इस नई ट्रेन के जरिए यात्रा का समय घटकर करीब 13 से 15 घंटे रह जाएगा.

इस ट्रेन का संभावित रूट भी तय किया जा रहा है. फिलहाल यह पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी और वाडी होते हुए चल सकती है. खासतौर पर कलबुर्गी वाला रूट ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह 1,136 किलोमीटर का छोटा और पूरी तरह से विद्युतीकृत मार्ग है.

ट्रेन की बनावट भी बेहद आधुनिक होगी. इसमें कुल 16 एसी कोच होंगे, जिनमें 823 यात्रियों के बैठने और सोने की सुविधा होगी. इनमें 11 एसी 3-टियर कोच, 4 एसी 2-टियर कोच और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल होगा. खास बात यह है कि फर्स्ट क्लास कोच में यात्रियों के लिए हॉट वॉटर शावर जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

Government का मानना है कि वंदे India स्लीपर ट्रेन न केवल यात्रा को तेज बनाएगी बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी देगी. इससे Mumbai और Bengaluru के बीच यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और यादगार अनुभव होगा.

पीएम