
New Delhi, 23 जुलाई . नीट पेपर लीक मामले पर Thursday को Maharashtra में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. वंचित बहुजन आघाड़ी ने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ‘Maharashtra बंद’ का आह्वान किया है. हालांकि, पार्टी ने Mumbai Police पर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के आरोप लगाए हैं.
वंचित बहुजन आघाड़ी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Maharashtra बंद शांतिपूर्ण तरीके से बुलाया गया है, लेकिन Police अलग-अलग जगहों पर वंचित बहुजन अघाड़ी के पदाधिकारियों को हिरासत में ले रही है और उन्हें रोक रही है.”
वहीं, पार्टी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने आरोप लगाया कि ‘Maharashtra बंद’ के दौरान Mumbai Police ने करीब 3500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि Government ने Police के माध्यम से दमन और भय का वातावरण निर्मित किया है.
प्रकाश अंबेडकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से ‘Maharashtra बंद’ के दौरान Mumbai में Police ने करीब 3500 वंचित बहुजन अघाडी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है. Government ने Police के माध्यम से दमन और भय का वातावरण निर्मित किया है. छात्रों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर समाचार एजेंसी से बात करते हुए प्रकाश अंबेडकर ने कहा, “यह Government छात्रों का भविष्य और उनके कीमती साल बर्बाद करने की कोशिश कर रही है. इसीलिए हम यह मुद्दा उठा रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “अगली पीढ़ी का भविष्य दांव पर लगा है. भाजपा हमेशा मेरिट की बात करती है, लेकिन जब पेपर लीक होता है, तो सबसे अधिक नुकसान मेरिट का ही होता है. इसके बावजूद, पार्टी पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है.”
उधर, वंचित बहुजन आघाड़ी के ‘Maharashtra बंद’ के दौरान Mumbai Police ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नोटिस भेजे हैं. अधिकारियों ने बताया कि Police प्रशासन ने बंद के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.
Mumbai Police के अनुसार, नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अगर किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था भंग करने, जबरन बंद कराने या अवैध गतिविधियों में शामिल पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वंचित बहुजन महिला अघाड़ी की Mumbai क्षेत्रीय अध्यक्ष स्नेहल सोहनी ने Police ने नोटिस पर कहा, “वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से आयोजित हर आंदोलन से पहले हमें Police के नोटिस मिलते हैं. Police ने ऐसा करके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की है, लेकिन वंचित बहुजन अघाड़ी किसी से नहीं डरती.”
–
डीसीएच/
Skip to content