
वाशिंगटन, 12 जून . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि इस्लामाबाद एमओयू अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. इस बीच, अमेरिका और ईरान डील को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर अमेरिका के उपPresident जेडी वेंस ने नाराजगी जाहिर की है.
अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं स्ट्रेट को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करने की संभावित डील के बारे में बहुत सारी झूठी जानकारी देख रहा हूं. पहली बात, ईरानियों को कोई कैश नहीं मिल रहा है और सिर्फ डील साइन करने या मीटिंग में शामिल होने के लिए कोई फंड जारी नहीं किया जा रहा है.”
ईरान के साथ समझौते को लेकर अमेरिकी उपPresident ने कहा कि यह डील इस तरह से बनाई गई है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंताओं को प्राथमिकता दी जाए और अगर ईरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करता है, तो उन्हें और पूरे इलाके को आर्थिक फायदे मिलेंगे. इस समझौते में इलाके के पुनर्निर्माण और शांति लाने की क्षमता है.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान और ‘फेक न्यूज मीडिया’ को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ईरान ने जो शर्तें फेक न्यूज मीडिया को लीक कीं, उनका उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर लिखकर सहमति बनी थी. इसका सच से कोई लेना-देना नहीं है.
अमेरिकी President के बाद उपPresident वेंस ने भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि पिछले कुछ घंटों की रिपोर्टिंग में कई हैरान करने वाली बातें देखने को मिली हैं. जो लोग एक महीने पहले तक सही तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐतिहासिक President बता रहे थे, वही अब बिना पुष्टि वाली मीडिया रिपोर्टों के आधार पर किसी समझौते की आलोचना कर रहे हैं.
वेंस ने आगे कहा, “दूसरी बात, जो लोग कहते हैं कि आईआरजीसी की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वही लोग किसी भी बिना सत्यापित सोर्स वाले social media पोस्ट पर विश्वास कर रहे हैं.”
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “President किसी न किसी तरीके से हमारे लिए सकारात्मक और संतोषजनक परिणाम सुनिश्चित करेंगे.”
–
डीएससी
Skip to content