वैभव सूर्यवंशी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, वह भारतीय टीम में भी काफी अच्छा करेंगे: राजकुमार शर्मा

New Delhi, 25 जून . भारतीय टीम Friday से आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस किशोर को प्रतिभावान खिलाड़ी बताते हुए उम्मीद जताई है कि वैभव भारतीय टीम में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में 94 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक रहा. अब फैंस को उम्मीद है कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में मौका दिया जाएगा. अगर वैभव इस सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वह India के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर होंगे.

राजकुमार शर्मा ने ‘ ’ से कहा, “वैभव सूर्यवंशी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. उन्होंने विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है, जो बेहद सराहनीय है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह भारतीय टीम में भी काफी अच्छा करेंगे.”

कुछ फैंस वैभव की तुलना विराट कोहली से करने लगे हैं, लेकिन कोच राजकुमार शर्मा इसे सही नहीं मानते. उन्होंने कहा, “मैं विराट कोहली से किसी की तुलना नहीं करता. किसी खिलाड़ी के साथ किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना होनी भी नहीं चाहिए. वैभव अभी अपना सफर शुरू ही कर रहे हैं, जबकि विराट को खेलते हुए 18 साल हो गए हैं. ऐसे में तुलना नहीं की जा सकती है. वैभव एक शानदार प्रतिभा हैं. अगर इन्हें अच्छे से तैयार किया गया, तो लंबे समय तक भारतीय टीम में खेल सकते हैं.”

राजकुमार शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा, “जब आप वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को अच्छा करते हुए और India के लिए खेलते हुए देखते हैं, तो उम्मीदें बढ़ जाती हैं. सभी माता-पिता को लगता है कि हमारा बच्चा भी वहां तक पहुंच सकता है, तो उसके लिए कड़ी मेहनत होती है. वैभव सूर्यवंशी जैसे बच्चे अलग ही होते हैं. वह दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.”

भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के विरुद्ध बेलफास्ट में दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. राजकुमार शर्मा का मानना है कि टीम इंडिया बेहद मजबूत और संतुलित है. उन्होंने कहा, “India के पास काफी मजबूत और संतुलित टीम है. तीनों ही क्षेत्रों (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में यह श्रेष्ठ है.”

आरएसजी