बिहार : पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, अवैध रूप से रहने का आरोप

मोतिहारी, 18 जुलाई . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर Police और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में उज्बेकिस्तान की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर अवैध रूप से India में रहने तथा नेपाल जाने का प्रयास करने का आरोप है.

Police पूरे मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम और आव्रजन नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. Police ने Saturday को बताया कि देर शाम हरैया थाना Police और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री ब्रिज के पास नियमित जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान India से नेपाल की ओर जा रही एक विदेशी महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान महिला India में वैध रूप से रहने से संबंधित कोई दस्तावेज, पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य आवश्यक आव्रजन कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई. पूछताछ में महिला ने खुद को उज्बेकिस्तान की नागरिक बताया. उसने Police को बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से Mumbai में अवैध रूप से रह रही थी और India से नेपाल जाने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचना दी जा रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले 7 जुलाई को भी पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर Police और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया था. उस महिला पर भी बिना वैध पासपोर्ट, वीजा और अन्य आव्रजन दस्तावेजों के India में रहने तथा हरपुर बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास करने का आरोप था. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद भारत-नेपाल सीमा पर Police और एसएसबी ने निगरानी और जांच अभियान को और सख्त कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एमएनपी/एएस