
देहरादून, 31 मई . खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध देहरादून जिले में स्थित चकराता में मौसम ने करवट बदलने के साथ तेज बारिश हो रही है. चकराता क्षेत्र में बारिश के बाद उफान पर आए झरने ने विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, लखवाड़ बैंड और जूडो के बीच सड़क पर पानी और मलबा आने से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कुछ घंटों बाद बहाव कम होने पर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में Sunday की सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट गया है.
देहरादून में पिछले 24 घंटे में कई बार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. Saturday दोपहर करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई थी.
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में बीते 24 घंटे के दौरान 69 मिमी बारिश दर्ज की गई है. उत्तराखंड में 86 साल में मई में एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. 1940 में 28 मई को एक दिन में सर्वाधिक 79 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. देहरादून में Saturday को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
शहर में Saturday को तेज बारिश के साथ ही आंधी ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी. बारिश और अंधड़ के कारण पर्यटक होटल लौट गए. पर्यटन नगरी मसूरी में दोपहर बाद तीन बजे मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं.
वहीं, केदारनाथ धाम सहित प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है. पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से आसपास के क्षेत्र में हल्की ठंड महसूस की जा रही है.
–
ओपी/एएस
Skip to content