उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई . उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, Police और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

Thursday देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली थी कि फाटा और बड़ासू के मध्य तरसाली के पास वाहन डंपर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सूचना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, Police और 108 एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान डंपर में सवार दो लोगों की तलाश की गई. रेस्क्यू टीम ने संजय राणा, उम्र लगभग 45 वर्ष, का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचाया. वहीं, दूसरे व्यक्ति मोहन का भी शव खाई में चिन्हित कर लिया गया, जिसके बाद निकासी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया.

हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

इससे पहले, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में गिर गया था. इस घटना की सूचना डायल-112 के जरिए दी गई थी. मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया. रेस्क्यू टीमों ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खोज और बचाव अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमें युवक तक पहुंच पाईं और उसे खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

बताया गया कि खाई में गिरने से युवक को चोटें लगी थीं. इस कारण से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई, जो रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर इलाके के बड़ासू गांव का रहने वाला है. हालांकि, अभी तक युवक के खाई में गिरने की सही वजह सामने नहीं आई है.

डीसीएच/