उत्तराखंड भाजपा चीफ बोले-सारे विधायक और सांसद विधानसभा चुनाव के लिए तैयार

देहरादून, 18 अगस्त . भाजपा चीफ नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा हो चुकी है और इस टीम में उत्तराखंड के चार भाजपा नेताओं को जगह मिली है. उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया.

देहरादून में से बातचीत में उत्तराखंड भाजपा चीफ ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं. उत्तराखंड से चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को केंद्रीय टीम में स्थान मिला है. यह जहां हमारे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इससे उत्तराखंड की भूमिका प्रभावी रूप से दिखाई देगी.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी 2027 के चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर रही है और आज की बैठक भी उसी संदर्भ में है. हमारे सारे विधायक सांसद विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं.

बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी गढ़वाल मंडल की तीनों Lok Sabha की बैठक है. कुमाऊं मंडल की दो Lok Sabha बैठक हम लोग कर चुके हैं. Tuesday को होने वाली बैठक में प्रत्येक विधानसभा पर चर्चा करेंगे और हर विधानसभा के अंदर पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वरूप निर्धारित करेंगे. एक-एक विधायक से अपेक्षा की जाएगी कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के अंदर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत सफलतापूर्वक संगठित करें. चाहे वो संगठन के कार्यक्रम हों, Government के प्रत्याशियों के भ्रमण के कार्यक्रम हों, उन सब पर आज की बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा होगी.

भाजपा के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने 2027 चुनाव को लेकर भाजपा की बैठकों पर कहा, “चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है. चुनाव में जाने से पहले जैसे कील, कांटे सब ठीक किए जाते हैं, तो उसी दृष्टि से यह सभी कार्यकर्ताओं की बैठक है. हमारे जो मंडल अध्यक्ष हैं, जिले के अध्यक्ष हैं. वह अपने अपने सुझाव भी देंगे. इसके बाद सभी तैयारी में लगेंगे.”

भाजपा नेता दीप्ति रावत ने कहा कि 2027 का चुनाव है और हमारी लगातार बैठकें हो ही रही हैं. हमारी पार्टी में लगातार सक्रियता रहती ही है लेकिन उसके साथ-साथ जो अपने लोग हैं, जो नीचे तक काम करते हैं, उनकी क्या समस्याएं हैं. इसके लिए वन टू वन कम्यूनिकेशन स्थापित करने की कोशिशें की जा रही हैं. 304 मंडल पूरे प्रदेश में हमारे हैं और सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई है. ऐसे ही हमारी दो Lok Sabhaओं की बैठक संपन्न हो चुकी है, जिसमें कि सांसद, विधायक और हमारे Chief Minister और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बैठक ली गई. तीन Lok Sabhaओं की बैठक देहरादून कार्यालय में संपन्न होनी है.

चार नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और Prime Minister Narendra Modi का उत्तराखंड की तरफ से धन्यवाद करती हूं कि हमारे प्रदेश से चार लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है.

डीकेएम/