
Lucknow, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Sunday को उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित कर ‘योग से निरोग’ और ‘विकसित भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. Chief Minister योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों में योगाभ्यास कर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर योग के महत्व को रेखांकित किया. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह हापुड़, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उपChief Minister ब्रजेश पाठक Lucknow तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह Lucknow के राजाजीपुरम में आयोजित योग कार्यक्रमों में शामिल हुए.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाला जीवन विज्ञान है. योग मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है. उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ का लोककल्याणकारी विचार भारतीय संस्कृति की विश्व को अमूल्य देन है और योग दर्शन इसी भावना का आधार है. Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है और India की सांस्कृतिक पहचान के रूप में पूरी दुनिया में स्थापित हुआ है.
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राजाजीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि योग भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सतत प्रयासों के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली और आज करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना चुके हैं. योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का आधार नहीं है, बल्कि एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. योग से निरोग, योग से समृद्धि और योग से विकसित India के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग अपनाना चाहिए.
प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Union Minister एसपी सिंह बघेल ने आगरा, जयंत चौधरी ने मेरठ, हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र तथा बीएल वर्मा ने Lucknow में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर योगाभ्यास किया.
उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रदेशभर में मंडल स्तर तक योग शिविरों का आयोजन किया. इन कार्यक्रमों में प्रदेश Government के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की. साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और व्यावसायिक संगठनों ने भी योग शिविर आयोजित कर योग को जन-आंदोलन बनाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान की.
भाजपा नेताओं ने कहा कि योग India की प्राचीन विरासत होने के साथ-साथ आधुनिक जीवन की अनेक चुनौतियों का प्रभावी समाधान भी है. नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content