उत्तर प्रदेश: सोहावल का नया नाम ‘मां ज्वाला देवी’, संतों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना

Lucknow, 10 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government ने सोहावल नगर का नाम मां ज्वाला देवी रख दिया गया है, जिस पर संतों ने खुशी जाहिर करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया. साधु-संतों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया.

महंत सीताराम दास ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं उत्तर प्रदेश Government के कदम को सराहनीय मानता हूं, जिन्होंने सोहावल नगर का नाम मां ज्वालामुखी के नाम से रखा. यह कितना सुंदर नाम है. एक बार नाम स्मरण रखने से उनका मंगल हो जाएगा. आपने भारतीय संस्कृति पद्धति को सुरक्षित रखने की दिशा में जो कदम उठाया है, वो बहुत ही महत्वपूर्ण है.

रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने भी सोहावल नगर का नाम ज्वाला देवी रखने पर खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक, “सोहावल, अब हो गया मां ज्वाला देवी. उसी तरह भदरसा, अब भरत कुंड, भरत नगर. सनातन धर्म, अब गुलामी के जो प्रतीक हैं, किसी भी रूप में हैं, जो प्रतीक चिह्न हैं, उनको नष्ट करती हुई, अपनी सभ्यता, अपनी संस्कृति के गौरव को स्थापित करती हुई आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister का हर काम ऐसा रहता है कि हृदय गदगद हो जाता है. अभी तो उनसे बहुत बड़े-बड़े काम करवाने हैं. अभी तो Chief Minister हैं, शीघ्र Prime Minister बनें.

वहीं, एक अन्य महंत ने भी सोहावल नगर का नाम ज्वाला देवी रखने पर खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक, यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है. इसकी मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी. आज Chief Minister ने आम लोगों की इच्छाओं को पूरा करने का काम किया है. भदरसा, अब भरत कुंड, भरत नगर नाम रखा गया है. इसे लेकर समाज में प्रसन्नता का माहौल है. इसके लिए सीएम को बहुत-बहुत साधुवाद है. इसी तरह से प्रदेश के सभी मुगलकालीन नामों को पौराणिक नामों में बदलकर रखा जाना चाहिए. इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी.

एसएचके/