
Lucknow, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश की रामपुर Police और एसओजी (विशेष ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया.
रामपुर Police ने पांचों आरोपियों के कब्जे से करीब 2.603 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है, जिसमें 473 ग्राम साधारण स्मैक और 2,130 ग्राम स्मैक कट पाउडर शामिल है. जब्त की गई स्कैम की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है.
इसके अतिरिक्त Police ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 71 हजार रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है. शुरुआती पूछताछ में Police को नशे के इस कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और किन-किन जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
ऑपरेशन को लेकर Police का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.
कार्रवाई को लेकर रामपुर Police अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि जनपद रामपुर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में Police ने सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि यह अपराधी छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को यह नशीले पदार्थ बेचते हैं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे हैं, जो लंबे समय से इस अपराध में शामिल हैं. इन सभी अपराधियों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच जारी है. इसी के साथ Police इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content