उत्तर प्रदेश: हापुड़ पुलिस ने गौरव हत्याकांड में 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

हापुड़/फिरोजाबाद, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश के हापुड़ में Police ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए.

अधिकारियों ने बताया कि हापुड़ के देहात थाना Police की चेकिंग के दौरान गौरव त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी से मुठभेड़ हुई. Police की जवाबी कार्रवाई में 25,000 का इनामी बदमाश प्रदीप पुत्र राजबीर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police के अनुसार, आरोपी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर, थाना बाबूगढ़ का निवासी है और 18 अगस्त को पुरानी जमीनी रंजिश में गौरव त्यागी की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था. प्रदीप ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर अपने गांव निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े व सरियों से वार कर निर्मम हत्या की थी, जिसके संबंध में थाना हापुड़ देहात पर कई धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है.

इस अभियोग में अभियुक्त प्रदीप लगातार वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर Police अधीक्षक हापुड़ कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था. गिरफ्तारी के दौरान प्रदीप के पास से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है.

हापुड़ की डीएसपी अनीता चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान Police टीम ने एक सफेद रंग की कार को रोकने का इशारा किया था. कार रोकने के बजाय चालक ने उसे तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया. इसी बीच, कार पेड़ से जा टकराई. डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने इस टक्कर के बाद कार से उतरकर भागने की कोशिश की और Police टीम पर गोलियां चलाईं. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई. उसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में Police ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. टूंडला के सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना मक्खनपुर और थाना नारखी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. दो चोरों अनुज और मिथुन के पैर में गोली लगने के कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया. तीनों आरोपियों के पास से Police ने तमंचा, बाइक और 10 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की.

डीसीएच/