
Lucknow, 22 मई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में भीषण लू और गर्मी की स्थिति को लेकर Government की तैयारियों और जनता की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी दी. उनका कहना है कि Government ने गर्मी के समय होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.
उन्होंने बताया कि Government ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है. हर अस्पताल में बेड आरक्षित किए गए हैं ताकि अगर हीटवेव या लू से ग्रसित कोई मरीज आता है तो उसे तुरंत इलाज मिल सके. इसके साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है और मरीजों को तुरंत जरूरी चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं. Government की कोशिश है कि गर्मी के इस मौसम में किसी भी मरीज को किसी तरह की परेशानी न हो.
उन्होंने कहा कि इस समय पूरे राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोगों से अपील है कि वे बहुत जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलें, वरना घर के अंदर ही रहें और खुद को सुरक्षित रखें.
ब्रजेश पाठक ने बताया कि देश में जनगणना का काम भी शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश में भी यह प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी ऑनलाइन माध्यम से जनगणना में हिस्सा लिया है. इस समय घर-घर जाकर लोगों की गिनती की जा रही है. उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें, क्योंकि जनगणना देश की योजना और विकास के लिए बहुत जरूरी होती है. इसके आधार पर ही आगे की नीतियां और योजनाएं बनाई जाती हैं.
इसके अलावा उपChief Minister ने कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा Prime Minister Narendra Modi पर की गई आमर्यादित टिप्पणी की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जिस तरह से Prime Minister के खिलाफ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उनके अनुसार यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और Political मर्यादा के खिलाफ है.
ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश के Prime Minister जैसे संवैधानिक पद के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं है. उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन की स्थिति बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयानों का असर Political स्तर पर भी पड़ेगा और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.
–
पीआईएम/
Skip to content