उत्तर प्रदेश: सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित, महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मऊ/Lucknow, 29 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Thursday को मऊ जिले में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया.

इस दौरान Chief Minister ने लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी, लैपटॉप, टैबलेट, आयुष्मान कार्ड और स्वीकृति पत्र वितरित किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे.

Chief Minister ने इस अवसर पर महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया. कार्यक्रम स्थल पर मऊ जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा.

कार्यक्रम में रमला देवी को ‘सबमिशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकनाइजेशन योजना’ के तहत हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 38.68 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

वहीं, लवंगी को Prime Minister आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया. भगवान सोनकर को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये के तृतीय ऋण का अनुदान दिया गया, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.

इसके अलावा संजू सिंह को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया. Chief Minister बाल सेवा योजना के तहत कक्षा-10 की छात्राएं अमृता यादव और तोयेशा चौहान को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत स्वरांजलि को टैबलेट प्रदान किया गया, जिससे युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से जोड़ा जा सके.

महिला स्वयं सहायता समूहों को भी कार्यक्रम में विशेष सहायता दी गई. मधुबनी संकुल स्तरीय संघ के 33 समूहों को सीआईएफ दिए जाने हेतु 49.50 लाख रुपये का चेक श्रद्धा सिंह ने प्राप्त किया.

वहीं, नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ के 30 समूहों के लिए 49.50 लाख रुपये का चेक रिंकू सिंह को प्रदान किया गया. Chief Minister ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Chief Minister आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मालती को घर की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सुधीर को चार लाख रुपये का चेक दिया गया, जिससे वह अपना रोजगार स्थापित कर सकें. वहीं, महेश कुमार त्रिपाठी को नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 21.87 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

एएसएच/डीकेपी