
Mumbai , 22 अप्रैल . हरियाणवी मनोरंजन जगत की लोकप्रिय Actress दिव्यांका सिरोही का कम उम्र में निधन हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. हरियाणनी सिनेमा के दिग्गज Actor उत्तर कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया.
उन्होंने Wednesday को इंस्टाग्राम पर पुराना वीडियो शेयर कर Actress को श्रद्धांजलि दी. वीडियो में उत्तर और दिव्यांका एक साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग और दिव्यांका की मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती है.
वीडियो पोस्ट करते हुए Actor ने लिखा, “दिव्यांका सिरोही का छोटी सी उम्र में हम सबको छोड़कर जाना बहुत ही दुखद है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा थीं. उनके निधन से इंडस्ट्री समेत फैंस भी दुखी हैं.
Tuesday देर रात उत्तर प्रदेश स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने से वे जमीन पर गिर गई थीं, जिसके बाद घर वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दिव्यांका सिरोही को मृत घोषित कर दिया था.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली Actress दिव्यांका गाजियाबाद में अपने माता पिता के साथ रहती थीं. शिक्षा पूरी करने के बावजूद उनका झुकाव बचपन से ही अभिनय और डांस की ओर था. यही जुनून उन्हें धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की ओर लेकर आया.
शुरुआत में Actress टिक टॉक में वीडियो बनाया करती थीं. एक फेस्टिवल के मौके पर बनाया गया उनका डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सुनंदा शर्मा के लोकप्रिय गाने पर परफॉर्मेंस दी थी. इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया और देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई.
इसके बाद social media पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली गई और उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे. धीरे-धीरे उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शकों के बीच पहचान बना ली. Actress ने अपने करियर में सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी काफी गाने किए.
–
एनएस/
Skip to content