
Patna, 1 जून . बिहार दौरे पर आईं कोलकाता स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका की नवनियुक्त महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने Monday को Patna में प्रदेश के उप Chief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की. इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करना था.
बैठक के दौरान उप Chief Minister यादव ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत को बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान में राज्य में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं से अवगत कराया. बिहार की कई योजनाओं की चर्चा देश में होती रही है.
बैठक में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की क्षेत्रीय गतिविधियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच संवाद को और बेहतर किया जा सके. बैठक में बिहार के आर्थिक विकास की गति को और तेज करने तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नए तकनीकी और विकासात्मक सहयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करने पर विशेष विमर्श किया गया.
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी लगातार तकनीक के प्रयोग पर जोर देते रहे हैं. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अमेरिकी महावाणिज्य दूत के साथ उनका तीन सदस्यीय विशेषज्ञ दल भी उपस्थित रहा, जिसमें अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की आर्थिक मामलों की विशेषज्ञ संगीता डे चंदा, प्रेस एवं मीडिया सहायक नयनतारा श्रॉफ और सुरक्षा संपर्क अधिकारी अनिरुद्ध घोष शामिल थे.
उप Chief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत और उनके प्रतिनिधिमंडल का बिहार आगमन पर आभार प्रकट किया, जबकि महावाणिज्य दूत ने भी बिहार Government के आतिथ्य और प्रदेश के विकास के प्रति दृष्टिकोण की जमकर सराहना की. इस मौके पर वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल भी उपस्थित रहीं. इस मुलाकात को बिहार के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content