
Mumbai , 18 अगस्त . India में अमेरिका के राजदूत ने Tuesday को मबारष्ट्र के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. गोर Mumbai में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए.
सीएम फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी. तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” Mumbai पहुंचे India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई. हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की.”
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया. इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है.
गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया. उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं. सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है. यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है. कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और India उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं. यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है. 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है. यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है.”
गोर के अनुसार, अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप को India पर पूरा भरोसा है. आगे बोले, “President ट्रंप India पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की. अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया.”
–
केआर/
Skip to content