
नई दिल्ली, 21 अप्रैल . India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही. उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताते हुए कहा कि दोनों देश अब बातों से आगे बढ़कर ठोस नतीजे दे रहे हैं.
गोर ने व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ India को ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल करने की दिशा में काम को अहम बताया.
India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ”India में अमेरिकी राजदूत के तौर पर 100 दिन पूरे हो गए हैं. हमने जोरदार शुरुआत की है. अमेरिका-India के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर, India का ‘पैक्स सिलिका’ में स्वागत करने तक, रक्षा सहयोग को मजबूत करने और Government और व्यापार जगत के नेताओं से जुड़ने तक, हमारी रफ्तार साफ नजर आ रही है. इस अहम साझेदारी को और गहरा करने के लिए मैं President ट्रंप, उपPresident जेडी वेंस और सेक्रेटरी रुबियो से मिलने वॉशिंगटन भी गया था. यह तो बस शुरुआत है. अमेरिका और India सिर्फ बातें नहीं कर रहे, हम नतीजे भी दे रहे हैं.”
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन पहुंचने वाला है. राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.
India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन पहुंचेगा. यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है.”
दो सप्ताह पहले ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और वैश्विक स्थिरता को लेकर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही उन्होंने अमेरिकी President के वैश्विक स्थिरता लाने के अटूट संकल्प की भी सराहना की.
इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से भी मुलाकात की. इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश के रास्ते को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content