जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

जमुई, 11 जून . बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में Thursday को कोचिंग जा रही एक छात्रा के एक डंपर की चपेट में आने से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया. लोगों ने इस दौरान थाने पर भी पथराव किया. इसमें कई Policeकर्मियों को चोट भी लगने की सूचना हैं. Police वाहन भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं.

Police के मुताबिक, बरियारपुर गांव की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा मुस्कान कुमारी Thursday को सुबह कोचिंग जा रही थी. बीच रास्ते में बालू से लदे अनियंत्रित हाइवा ने उसे ठोकर मार दी. इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन में तोड़फोड़ की. हादसे के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी.

प्रदर्शन कर रहे लोग ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृत छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. लोगों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगनी चाहिए.

वहीं, Police जब आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोग और आक्रोशित हो गए और Police पर पथराव शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. इसके बाद आक्रोशित लोग खैरा थाना पहुंच गए और वहां भी पथराव किया. वहां भी आक्रोशित लोगों ने Police वाहन के शीशे तोड़ डाले.

स्थानीय लोगों का दावा है कि हालात बिगड़ने पर Police ने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल इलाके में अतिरिक्त Police की तैनाती कर दी गई है. वरिष्ठ Police अधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. Police पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

एमएनपी/एसके