यूपी : सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया-किसानों का मसीहा

Lucknow, 29 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूर्व Prime Minister ‘India रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर Friday को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister चौधरी चरण सिंह को India मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया.

Chief Minister ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. वह देश के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े थे. देश में कृषि, राजस्व के क्षेत्र में तमाम रिफॉर्म का श्रेय उन्हें जाता है. उनका स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत व खलिहालों से होकर जाता है. किसान विकास के एजेंडे और Government की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए. शासन की योजनाएं किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए. चौधरी चरण सिंह द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें India रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश Government चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए किसानों के हित से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है. इसमें Lucknow में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी महत्वपूर्ण है. देश के प्रमुख राजनेता होने के साथ ही उन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए. वह महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे और अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई. स्वतंत्रता के बाद उन्होंने किसानों, भूमिहीनों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. 29 मई 1987 को उनका देहावसान हुआ.

विकेटी/एसके