यूपी: भाजपा ने तेज की 2027 की तैयारियां, नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

Lucknow, 26 जून . भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. इस दौरान राज्य महासचिव राजेश चौधरी, राज्य महासचिव अभिजात मिश्रा और राज्य मंत्री किरण लोधी निषाद ने पार्टी की तैयारियों, विपक्ष की रणनीति और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को लेकर अपनी बात रखी.

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राज्य महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि यह परिचयात्मक बैठक थी, जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष एक-दूसरे से परिचित हुए. संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का एकजुट होना जरूरी है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री का मार्गदर्शन भी मिला, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है. आगे होने वाली बैठकों में हम लोग विस्तृत रणनीति के साथ काम करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लगातार उठाए जा रहे पीडीए मुद्दे पर राजेश चौधरी ने कहा कि यह राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है. उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में जनता ऐसे प्रयासों का जवाब देगी. पीडीए-वीडीए सब खत्म हो जाएगा. आगामी चुनाव में ये लोग अपनी जमानत बचाने का काम करेंगे. समाज को जाति और वर्गों में बांटकर सत्ता की राजनीति करने वालों को प्रदेश और देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.

राज्य महासचिव अभिजात मिश्रा ने भी बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई. हमारा लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है. उसी को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक कार्ययोजना बनाई जाएगी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी.

विपक्ष के चुनावी दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजात मिश्रा ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वर्षभर संगठनात्मक और जनसंपर्क गतिविधियों में लगी रहती है. भाजपा सतत कार्य करने वाली पार्टी है. जिस तरह गंगा का जल निरंतर प्रवाहित होता है, उसी तरह भाजपा के कार्यक्रम भी लगातार चलते रहते हैं. हम केवल चुनाव के लिए काम नहीं करते, बल्कि 24 घंटे जनता और संगठन के बीच सक्रिय रहते हैं. आने वाले समय में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाएगा तथा Government की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा. एक दशक में हुए विकास कार्यों और बदलावों को भी जनता के सामने रखा जाएगा.

राज्य मंत्री किरण लोधी निषाद ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, जो संस्कारों, राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा पर काम करती है. पार्टी में रणनीति निर्माण की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं. भाजपा ऐसी पार्टी है, जो देश की प्रगति और विकास के लिए निरंतर काम करती है. बूथ कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक हर व्यक्ति सक्रिय है. हमें विश्वास है कि 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ फिर Government बनाएगी.

पीडीए पर निशाना साधते हुए किरण लोधी निषाद ने कहा कि यह केवल एक Political नारा है, जबकि भाजपा का संगठन वास्तविक रूप से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करता है. उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है. उनका पीडीए केवल नारा है. वहां परिवारवाद है, जबकि भाजपा में हर गली और मोहल्ले से कार्यकर्ता निकलकर नेतृत्व की भूमिका तक पहुंच सकता है. यह संस्कारों और राष्ट्र निर्माण की पार्टी है. यहां किसी परिवार विशेष का वर्चस्व नहीं है, बल्कि यह हर कार्यकर्ता की पार्टी है. केंद्र और राज्य Government की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा है. आज का मतदाता जागरूक है. अब लोगों को बहकाया नहीं जा सकता. जनता विकास, सुशासन और संस्कारों के आधार पर मतदान कर रही है.

/एबीएम