‘यूनाइटेड कलर्स ऑफ कांग्रेस’ बना चर्चा का विषय, गहलोत, पायलट और धारीवाल, गुंजल की तस्वीरें वायरल

jaipur, 18 जून . Rajasthan में कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी और पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत और पूर्व उप Chief Minister सचिन पायलट के बीच रहे तनाव के बीच अब पार्टी एक बार फिर “एकजुटता” का संदेश देती नजर आ रही है.

हाल ही में Lok Sabha में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोटा दौरे के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट, शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल एक ही मंच पर साथ नजर आए. ये तस्वीरें social media पर वायरल हो गईं और पार्टी के भीतर संभावित सुलह की बात सामने आने लगी है.

कोटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत और पूर्व उप Chief Minister सचिन पायलट को मंच पर मुस्कुराते और बातचीत करते देखा गया. यह फोटो उन कार्यकर्ताओं के लिए खास है, जो लंबे समय से दोनों नेताओं के बीच मतभेदों से परिचित रहे हैं.

इस कार्यक्रम में Rajasthan कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे और वे भी दोनों नेताओं के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए.

हालांकि गहलोत या पायलट की ओर से रिश्तों को लेकर कोई Political बयान नहीं दिया गया, लेकिन ये तस्वीरें कांग्रेस के अंदर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इन्हें एकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

वही, एक अन्य तस्वीर में अशोक गहलोत के साथ कोटा के दिग्गज नेता शांति धारीवाल और पूर्व भाजपा से कांग्रेस में आए प्रहलाद गुंजल भी दिखाई दिए. यह फोटो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि धारीवाल और गुंजल को कोटा की स्थानीय राजनीति में लंबे समय से प्रतिद्वंदी माना जाता रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ता इन तस्वीरों को पार्टी में बढ़ती एकजुटता के संकेत के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ नेता इसे सिर्फ औपचारिक और सार्वजनिक सौहार्द का हिस्सा मान रहे हैं.

एएस