
New Delhi, 27 जुलाई . पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन में चर्चा की अपील की है.
किरेन रिजिजू ने कहा, “आज, देश भर के विद्यार्थियों की चिंताओं को देखते हुए, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए Lok Sabha में एक जरूरी बिल पेश किया जा रहा है. लेकिन, कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्षी सदस्यों की ओर से चर्चा करने से मना किया जा रहा है. उनकी ओर से नारेबाजी और हंगामा किया जा रहा है. मेरी उनसे अपील है कि वे Prime Minister की ओर से लिए गए जरूरी फैसले पर विचार करें.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister की ओर से परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं, एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक क्रांतिकारी बिल पेश किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में कोई लीक न हो. पेपर लीक में शामिल किसी भी व्यक्ति को कड़ी और समय पर सजा देने का प्रावधान किया गया है. अगर इन सभी उपायों के बाद भी चर्चा की इजाजत नहीं दी जाती है, तो इससे गलत मैसेज जाएगा.”
किरेन रिजिजू ने आगे कहा, “मैं एक बार फिर कांग्रेस पार्टी से देश और विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने की अपील करता हूं. हम इन मुद्दों पर पार्लियामेंट में नहीं तो और कहां बहस और चर्चा कर सकते हैं? मैं कांग्रेस पार्टी और विपक्ष में हमारे साथियों से फिर अपील करता हूं. हम विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक जरूरी बिल ला रहे हैं. हंगामा करने के बजाय, हमें विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए संसद में पूरी और खुली बहस करनी चाहिए.”
बता दें कि Union Minister जितेंद्र सिंह ने Lok Sabha में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 पेश कर दिया है.
–
एसडी/एएस
Skip to content