
इंदौर 12 जून Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में Thursday की देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया. जब कार से उतरे एक युवक को बस में रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई . मृतक को Union Minister का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
Police से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा Thursday देर रात 11 बजे शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले तीन युवक कार से यात्रा कर रहे थे .इसी दौरान प्रशांत सिंह नामक युवक शिप्रा थाना क्षेत्र में कार से उतरा, तभी तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी. प्रशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. प्रशांत को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, हादसे के बाद युवक को को टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया. Police उसकी तलाश में जुटी है . शिप्रा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए प्रशांत सिंह के Union Minister का रिश्तेदार होने की जानकारी मिलते ही भाजपा के तमाम नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तमाम वैधानिक कारवाइयां जारी है. वहीं, Police मामला दर्ज कर वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content