केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की दी बधाई

New Delhi, 22 जुलाई . Union Minister नितिन गडकरी, मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Rajasthan के Chief Minister सहित कई भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “हिमालय की चोटियों से हिन्द महासागर की लहरों तक, ‘तिरंगा’ हम सभी की आत्मा, अस्मिता, अखंडता और एकात्मता का श्रेष्ठतम प्रतीक है. हम सब मिलकर अपने तिरंगे के मान और सम्मान तथा देशभक्ति की भावना बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं. आप सभी को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे गौरव का प्रतीक, हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें विकास, समृद्धि और शांति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है. राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा. सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला, वीरों को हरसाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा.. सभी देशवासियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती के गौरव का प्रतीक, हमारे प्राणों से प्यारा ‘तिरंगा’ सदैव हम सबको एकता, अखंडता और सौहार्द के सूत्र में पिरोकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का अमर प्रतीक है. आइए, इस गौरवशाली ध्वज के सम्मान की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लें.”

Haryana के Chief Minister ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारा तिरंगा India की एकता, अखंडता, विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का गौरवशाली प्रतीक है. यह हमें त्याग, साहस, शांति, प्रगति और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. आइए, तिरंगे की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस’ की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई. हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ India की एकता, संप्रभुता, अखंडता, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है. आइए, इस पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है. आइए, इसके सम्मान और राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को सदैव सुदृढ़ बनाए रखें.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है. आइए, तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव बनाए रखें.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज ही के दिन हमारे गौरवमयी तिरंगे को देश के संविधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था. आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें.”

Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा, “हर रंग में राष्ट्रभक्ति, हर लहर में India का गौरव. राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की शुभकामनाएं.”

ओपी/एएस