होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीयों नाविकों की मौत, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की पुष्टि

New Delhi, 11 जून . Union Minister सर्बानंद सोनोवाल ने एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर हादसे के बाद लापता बताए जा रहे तीन भारतीयों के मौत की पुष्टि की है. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनोवाल ने इस दुखद घटना पर खेद जताया.

Union Minister ने कहा, ” पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेट्टेबेलो पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. दुख की बात है कि शुरू में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों के शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद अब उनकी मौत की पुष्टि हुई है.”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द India वापस लाया जाए. साथ ही जिन नाविकों की मौत हुई है, उनके पार्थिव शरीर भी जल्दी India पहुंचाए जाएं ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सकें.

Tuesday को ही एक पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ था. इसमें मौजूद 24 में से 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता बताए गए. India ने इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

India के विदेश मंत्रालय ने Wednesday को पुष्टि की कि उन्होंने New Delhi स्थित अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख जैसन मीक्स को तलब कर इस घटना पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

अमेरिकी सेना की यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि उसने Tuesday शाम ओमान की खाड़ी से गुजर रहे सेट्टेबेलो नामक जहाज पर अचूक हमला किया था. सेंटकॉम के अनुसार, जहाज ईरानी तेल ले जा रहा था और चालक दल ने अमेरिकी बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया था.

हालांकि, जहाज एक रासायनिक एवं तेल उत्पाद टैंकर था, जिसने ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 20 समुद्री मील (करीब 37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में इंजन रूम में आग लगने की सूचना दी थी. इसके बाद जहाज से आपातकालीन सहायता की मांग की गई थी.

सूचना मिलने पर रॉयलस नेवी ऑफ ओमान ने बचाव अभियान शुरू किया था.

केआर/