
शिवपुरी, 4 जुलाई . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना Lok Sabha सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया Sunday को दोपहर 1:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में अदाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन करेंगे.
यह प्रोजेक्ट Prime Minister Narendra Modi के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ Chief Minister मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विजन को नई गति प्रदान करेगा.
उल्लेखनीय है कि यह परियोजना Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसके माध्यम से ग्वालियर-चंबल अंचल देश के उभरते हुए रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है.
शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र क्षेत्र को देश के प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा. ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक सशक्त डिफेंस इकोसिस्टम विकसित होगा. इस प्लांट से India की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी.
इस परियोजना के माध्यम से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे. साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा. ग्वालियर स्थित अदाणी स्मॉल आर्म्स प्लांट से पहले ही 25 से अधिक स्थानीय एमएसएमई जुड़े हुए हैं तथा शिवपुरी परियोजना से यह दायरा और विस्तृत होगा.
विदित रहे कि परियोजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूर्ण रूप से तैयार होकर उत्पादन प्रारंभ करना है. यह केवल निवेश की घोषणा नहीं, बल्कि निश्चित समय-सीमा के साथ क्रियान्वित की जा रही एक महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना है.
ग्वालियर स्थित अदाणी स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आज देश के सबसे बड़े निजी रक्षा विनिर्माण परिसरों में शामिल है. यहां निर्मित ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (एलएमजी) की पहली खेप भारतीय सेना को निर्धारित समय-सीमा से 11 माह पहले सौंपना इस संयंत्र की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है. इसी प्लांट के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार पहले ही सृजित हो चुके हैं.
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों से ग्वालियर-चंबल अंचल में औद्योगिक निवेश लगातार बढ़ रहा है. बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई, गुना में लगभग 1,059 करोड़ रुपए की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट, तथा अब शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपए का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इस बात के प्रमाण हैं कि यह पूरा क्षेत्र तेजी से मध्य India के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है.
–
एमएस/एबीएम
Skip to content