
New Delhi, 5 दिसंबर . बड़ी संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर Government कड़ी निगरानी रख रही है और यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का Friday को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने दौरा किया.
नागर विमानन मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में कहा कि Union Minister राम मोहन नायडू के निर्देशों के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने और देरी से पैदा हुई इस अभूतपूर्व स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए मंत्रालय का कंट्रोल रूम लगातार काम कर रहा है.
सुबह Union Minister ने कंट्रोल रूम का दौरा किया और सभी पक्षकारों के बीच निर्बाध संचार के लिए बनाए गए इस कंट्रोल रूम के कामकाज की समीक्षा की.
पोस्ट में बताया गया कि इस कंट्रोल रूम के जरिए यात्रियों को समय पर जानकारी देने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
मंत्रालय ने कहा कि अलग-अलग टर्मिनलों पर फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए और संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए सभी एयरपोर्ट्स से रियल-टाइम अपडेट्स पर नजर रखी जा रही है.
इसके साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए सभी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स, एयरलाइन और एटीसी से डेटा एकत्रित किया जा रहा है और सभी एयरलाइन विशेषकर इंडिगो के साथ शेयर किया जा रहा है.
मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी एयरपोर्ट्स पर परिचालन को सामान्य बनाने के लिए संसाधन जुटाने और समय पर सक्रिय कार्रवाई के लिए जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं.
इंडिगो संकट को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है.
विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था.
नए नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा समय में कई एयरलाइन के परिचालन में आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के देखते हुए और ऑपरेशंस में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान के रिव्यू को जरूरी समझा गया है.
नियामक ने आगे कहा, “एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है.”
–
एबीएस/
Skip to content