
Mumbai , 29 मई . केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने Mumbai की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की जरूरत को लेकर पत्रकारों से बात की. उन्होंने कर्नाटक के Chief Minister पद से सिद्दारमैया के इस्तीफे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस ने सिद्दारमैया को Chief Minister बनाया था. अब शायद कांग्रेस की किसी और को Chief Minister बनाने की इच्छा है. जो भी Chief Minister बनेगा, उसे हमारी ओर से शुभकामना है.
Mumbai में बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा बारिश होने पर मीठी नदी में बाढ़ आ जाती है. हर साल इस नदी को महानगरपालिका की ओर से साफ करने का काम किया जाता है. इस वर्ष भी सफाई का काम जारी है. महानगरपालिका के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि साफ-सफाई का काम चल रहा है. मॉनसून आने से पहले काम पूरा हो जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से अगल-बगल के बस्ती वालों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए. Mumbai में जब बारिश ज्यादा होती है तो हर इलाके में पानी भर जाता है. मेरा मानना है कि पानी निकालने के लिए कुछ न कुछ समाधान करने की आवश्यकता है. Mumbai के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत है. अगर दो बड़े ड्रेनेज सिस्टम लग जाते हैं तो पानी ऊपर नहीं रहेगा. पूरा पानी नीचे जाएगा. इसके लिए भी कोशिश करने की जरूरत है.
बता दें कि एक दिन पहले एसआईआर पर Supreme Court के फैसले पर रामदास आठवले ने कहा था कि मुझे लगता है कि विपक्ष जिसे चाहे निशाना बना सकता है, लेकिन Supreme Court ने चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया है कि मतदाता सूची साफ और सटीक हो.
उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार नहीं आना चाहिए, और मृत व्यक्तियों के नाम इसमें शामिल नहीं होने चाहिए. इन सभी बातों की समीक्षा करने के बाद, Supreme Court ने कहा है कि चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह सही है.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content