
New Delhi, 15 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को लेकर बड़ी बातें कहीं. पीएम मोदी की बातों को केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने social media पर साझा किया है.
Union Minister ने पीएम मोदी की बातों को साझा करते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर आगे बढ़ रहे हैं और 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स को India होस्ट करने वाला है. हम गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की चिंता करते हुए, युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेंगे. आने वाले एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का हम काम करेंगे. मैं देश के नौजवानों को कहना चाहता हूं, आप अपने सपने लेकर के आइए, संसाधनों की कमी नहीं रहने देंगे.”
बता दें कि इस बार पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित किया. Prime Minister ने कहा कि India की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए “सप्तधारा” या “सप्त शक्ति” का मंत्र दिया. इस सप्त धारा की शक्ति में भविष्य की सोच और आने वाले समय के लिए India की महत्वाकांक्षाओं के बड़े पैमाने को दर्शाया गया है, जो आने वाले वर्षों में देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा तय करेगा.
Prime Minister ने बताया कि ‘सप्त धारा’ की पहली शक्ति मैन्युफैक्चरिंग पावर है, जबकि दूसरी शक्ति कृषि और खाद्य उत्पादन, तीसरी शक्ति प्रौद्योगिकी और नवाचार, चौथी शक्ति गति शक्ति, पांचवी शक्ति रक्षा बल, छठी शक्ति ग्रीन इकॉनमी व ब्लू इकॉनमी और सप्त धारा की 7वीं धारा India की ‘सॉफ्ट पावर’ है.
उन्होंने कहा कि हमें मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बहुत आगे बढ़ाना होगा. प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ हमें छोटे-छोटे पुर्जे भी बनाने हैं और बड़े-बड़े प्रोडक्ट भी बनाने हैं. पूरा वैल्यू चेन हमारा होना चाहिए. डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक India को ग्लोबल सप्लाई चेन का केंद्र बनना होगा.
–
एसडी/एएस
Skip to content