पुण्यतिथि पर लालजी टंडन को केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 21 जुलाई . भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार और Madhya Pradesh के पूर्व Governor लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर Union Minister शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय जननेता, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति, मध्यप्रदेश के पूर्व Governor, हमारे अग्रज श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! आदरणीय बाबूजी के प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र सेवा व समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे. चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं बिहार तथा मध्यप्रदेश के पूर्व Governor लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व Governor श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा. उनके आदर्श और योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा.”

मध्यप्रदेश के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, Madhya Pradesh के पूर्व Governor, श्रद्धेय लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. राष्ट्र और समाज के प्रति आपका समर्पण सदैव जनसेवा के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकप्रिय राजनेता, बिहार एवं Madhya Pradesh के पूर्व Governor लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. सरलता, सौम्यता और जनसरोकारों के प्रति ‘बाबू जी’ की प्रतिबद्धता ने उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रिय बनाया. उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “सादगी की प्रतिमूर्ति, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं Madhya Pradesh व बिहार के पूर्व Governor लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!सादगी, शुचिता और जनसेवा के आदर्शों से परिपूर्ण उनका जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा. जनहित व सुशासन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार एवं Madhya Pradesh के पूर्व Governor एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. Lucknow के विकास, संगठन की सुदृढ़ता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”

ओपी/एएस