
दुर्गापुर, 13 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Monday को दुर्गापुर में रोड शो के दौरान से बातचीत में Chief Minister ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने यूसीसी को लेकर ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार किया. साथ ही, दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और पार्टी की Government तय है.
यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के मुद्दे पर ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह भाजपा का नहीं, बल्कि देश के संविधान का एजेंडा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में कानून धर्म के आधार पर होना चाहिए या फिर सभी धर्मों के लिए समान होना चाहिए.
इसके साथ ही एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी न्यायपालिका पर हमला कर रही हैं, जबकि एसआईआर चुनाव आयोग नहीं, बल्कि Supreme Court के तत्वावधान में हो रहा है.
इससे पहले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में Monday को ही चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी.
बीरभूम के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा Government बनने के बाद ऐसे लोगों की पहचान कर एक-एक कर सख्त सजा दी जाएगी. उन्होंने यहां तक कहा कि इन लोगों को चुनाव के बाद ‘उल्टा लटकाया’ जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या की है या उन्हें प्रताड़ित किया है, उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग अगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला Chief Minister बनाना चाहती हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा.
–
डीएससी/एबीएम
Skip to content