मुंबई : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत स्पेशल ट्रेन बोधगया रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं

Mumbai , 20 जुलाई . Maharashtra Government की Chief Minister तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन शुरू की गई है. इस यात्रा में करीब 800 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. राज्य Government की ओर से यात्रियों के आने-जाने, रहने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा खर्च वहन किया जा रहा है.

इस पहल की Maharashtra के मंत्री संजय शिरसाट ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है.

मंत्री संजय शिरसाट ने से बात करते हुए कहा, “Chief Minister तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत बोधगया के लिए शुरू की गई यह विशेष ट्रेन छह दिन की यात्रा पूरी करेगी. इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. Government की ओर से यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.”

उन्होंने कहा, “यात्रा के दौरान यात्रियों की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम और विभागीय कर्मचारी भी ट्रेन में मौजूद रहेंगे. योजना के तहत पहले श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए गए थे. अब जहां से भी तीर्थयात्रा की मांग आती है, वहां के लिए यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है.”

संजय शिरसाट ने कहा, “तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. ट्रेन में Policeकर्मियों के साथ-साथ Government के कर्मचारी और रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं, इसलिए उनकी विशेष देखभाल करना जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में चिकित्सा सुविधा, सहायता कर्मी और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं.”

उन्होंने कहा, “Chief Minister तीर्थयात्रा योजना का उद्देश्य उन लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से ऐसी यात्राएं नहीं कर पाते. Government की ओर से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.”

वहीं, शिवसेना की विधान परिषद सदस्य मनीषा कायंदे ने भी इस योजना की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह एक अनोखी पहल है, जिसके माध्यम से आम लोगों को जीवन में एक बार महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है. कई लोग आर्थिक सीमाओं या अन्य कारणों से बोधगया जैसे स्थानों की यात्रा नहीं कर पाते थे, लेकिन Chief Minister तीर्थयात्रा योजना के माध्यम से उन्हें यह मौका मिल रहा है.”

एससीएच/एबीएम