
पंचकूला, 3 जून . पंचकूला स्थित पंचकमल प्रदेश कार्यालय में भाजपा Haryana की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर प्रदेश के Chief Minister नायब सैनी मौजूद रहे.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊर्जा, नए उत्साह और जनसेवा के संकल्प के साथ और अधिक सशक्त होगा.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि पंचकूला में Haryana भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश महिला सशक्तिकरण, सुशासन और समावेशी विकास के नए अध्याय लिख रहा है. महिलाओं को नेतृत्व, शिक्षा, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयास आज नए India की पहचान बन रहे हैं.
Haryana भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है. डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपना इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है. प्रदेश कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, जोश और उमंग इस बात का प्रमाण था कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और नए नेतृत्व के साथ प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है. हमें विश्वास है कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा Haryana संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा.
BJP MP सुभाष बराला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पंचकूला स्थित पंचकमल में भारतीय जनता पार्टी Haryana की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दायित्व ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें नव दायित्व की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं. भाजपा ने प्रदेश संगठन की बागडोर एक सशक्त महिला नेतृत्व को सौंपकर यह सिद्ध कर दिया है कि नारी शक्ति केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और जीवंत प्रतिबद्धता है. यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कदम है. मुझे दृढ़ विश्वास है कि डॉ. अर्चना गुप्ता के दूरदर्शी एवं ऊर्जावान नेतृत्व में Haryana भाजपा नई ऊंचाइयां स्पर्श करेगी.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content