ऑपरेशन दहन के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नष्ट किए 18.88 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ

नोएडा, 23 जून . Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Tuesday को एक बड़ी कार्रवाई की गई. कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police ने ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्टीकरण) कराया.

Police अधिकारियों के मुताबिक, एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद नष्ट किया गया. विनिष्टीकरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई.

ऑपरेशन दहन के तहत कुल 2918.67 किलोग्राम गांजा, 18.805 किलोग्राम चरस, 30.4 किलोग्राम डोडा, 120 ग्राम एमडीएमए, 1.77 किलोग्राम ड्रग्स गोलियां तथा 1.12 किलोग्राम हेरोइन को नष्ट किया गया.

Police के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 18 करोड़ 88 लाख 50 हजार 750 रुपये आंकी गई है.

Police कमिश्नरेट द्वारा बताया गया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और जब्त किए गए नशीले पदार्थों के सुरक्षित विनिष्टीकरण के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया था. समिति की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और कानूनी तरीके से संपन्न कराया गया.

Police अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों का यह विनिष्टीकरण केवल कानूनी कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है. इससे युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि गौतमबुद्धनगर Police उनके खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है.

Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आमजन से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस सामाजिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय Police थाना अथवा डायल-112 पर दें.

पीकेटी/एएसएच