अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप: अक्षय और विक्की ने फ्रीस्टाइल में जीता गोल्ड, भारतीय महिला पहलवानों ने भी जमाई धाक

New Delhi, 25 मई . अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में Monday को India के फ्रीस्टाइल पहलवान अक्षय टी. धेरे और विक्की ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, महिला पहलवानों ने भी अपना शानदार दमखम दिखाया.

वियतनाम के दा नांग में आयोजित चैंपियनशिप में अक्षय ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के येलेमान अमंगेलदी को 4-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया. इसके तुरंत बाद विक्की ने 97 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव को 7-5 से मात देकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया.

53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में, मुस्कान ने वियतनाम की थी माई लिन्ह गुयेन के खिलाफ मुकाबले पर पूरा नियंत्रण रखते हुए 6-2 से आसान जीत दर्ज कर खिताब जीता. 57 किलोग्राम वर्ग में तपस्या का प्रदर्शन और भी जबरदस्त रहा, जिन्होंने कजाकिस्तान की अल्टीन शागायेवा को 4-0 से बढ़त बनाने के बाद ‘बाय फॉल’ हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

भाग्यश्री ने 62 किलोग्राम वर्ग में किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक को 4-0 से हराकर India की मेडल तालिका में एक और गोल्ड जोड़ा. 65 किलोग्राम वर्ग में पुलकित ने किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक और मंगोलिया की नारखाजिद न्यामसुरेन को क्रमशः 4-0 और 4-1 से शिकस्त देकर गोल्ड अपने नाम किया.

वहीं, अमृता शशिकांत पुजारी ने 72 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, जिन्हें फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की ओडगेरेल एडेन ओचिर के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. Sunday को इससे पहले, मानसी लाठर (68 किलोग्राम), काजल (76 किलोग्राम) और सुमित (63 किलोग्राम) ने गोल्ड मेडल जीते थे.

इन तीन गोल्ड मेडल के अलावा, भारतीय दल ने 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते. स्वीटी को अपने फाइनल मुकाबले में वियतनाम की न्गोक एल. डो से 5-7 से हार का सामना करने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नेहा ने 59 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता.

अहिल्या एस. शिंदे ने अपने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ में किर्गिस्तान की अरुके कादिरबेक किजी को 13-2 से करारी शिकस्त दी. ग्रीको-रोमन वर्ग में नीरज पटेल (55 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान के राउआन बेकिमोव को 8-0 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. रोहित बुरा (87 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में किर्गिस्तान के आर्टिकबेक एलिम्बेक उलू को 9-0 से हराकर पोडियम पर जगह बनाई.

आरएसजी