
New Delhi, 17 जुलाई . India में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के निवर्तमान प्रतिनिधि ताकायुकी हागीवारा ने सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है. हागीवारा ने India के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच India और एफएओ के बीच सहयोग, कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान राजदूत सिबी जॉर्ज ने India में एफएओ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में ताकायुकी हागीवारा के योगदान की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस मुलाकात की जानकारी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. उन्होंने बताया कि India में अपना कार्यकाल पूरा करने के बीच एफएओ प्रतिनिधि ताकायुकी हागीवारा ने सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज से विदाई मुलाकात की.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, India में यूएनएफएओ के जाने वाले प्रतिनिधि ताकायुकी हागिवारा ने सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज के साथ फेयरवेल मीटिंग की. सचिव (पश्चिम) ने India में एफएओ की गतिविधियों में उनकी सेवाओं और योगदान की सराहना की. उन्होंने उनके भविष्य के कामों में सफलता और अच्छी सेहत की भी कामना की.”
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब India और एफएओ के बीच कृषि, पोषण, खाद्य सुरक्षा, जलवायु-अनुकूल खेती और टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.
एफएओ लंबे समय से India के साथ मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन क्षमता में सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों पर काम करता रहा है.
ताकायुकी हागीवारा के कार्यकाल के दौरान भी India और एफएओ के बीच कई महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ीं. संगठन ने कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, पोषण सुधार, डिजिटल कृषि और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए India के साथ सहयोग को और विस्तार दिया.
–
Skip to content