
काबुल, 11 जून . अफगानिस्तान में Pakistan के एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 13 आम लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने Thursday को Pakistanी एयरस्ट्राइक के बाद तनाव कम करने और स्थायी युद्धविराम की अपनी अपील दोहराई.
यूएन मिशन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा बयान में लिखा, “यूएनएएमए ने 9-10 जून की रात को पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए एयरस्ट्राइक में 13 आम लोगों की मौत और 10 घायलों की जानकारी दर्ज की है, इनमें ज्यादातर बच्चे और औरतें थीं. यूएनएएमए ने तनाव कम करने, एक मजबूत युद्धविराम, आम लोगों की सुरक्षा, बॉर्डर क्रॉसिंग को फिर से खोलने, खासकर मानवीय मदद के लिए और मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत की अपनी अपील दोहराई है.”
अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जल्माय खलीलजाद ने Pakistanी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हिंसा से दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं होगा. उन्होंने इस्लामाबाद के मौजूदा तरीके को भी नाकाम बताया और गंभीर कूटनीतिक बातचीत की मांग की.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “Pakistan ने अफगानिस्तान पर फिर से हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों समेत कई आम लोग मारे गए. मैं इस हमले की निंदा करता हूं, जैसा कि मैंने पिछले हमलों की भी की है, जिनमें आम लोग मारे गए थे. इस तरह की हिंसा से दोनों देशों के बीच की समस्या हल नहीं होगी. Pakistan का आरोप है कि अफगानिस्तान टीटीपी को पनाह और समर्थन देता है और अफगानिस्तान का आरोप है कि इस्लामाबाद आईएसआईएस-के को पनाह और समर्थन देता है.”
उन्होंने आगे कहा, “एक बातचीत वाले समझौते की जरूरत है, जिसमें दोनों पक्ष यह वादा करें कि वे अपने इलाके का इस्तेमाल समूह या लोगों को दूसरे की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के लिए नहीं करने देंगे और इसकी निगरानी कोई भरोसेमंद तीसरा पक्ष करेगा. Pakistan की मौजूदा नीति विफल हो गई है. अब गंभीर बातचीत और कूटनीति का समय आ गया है.”
अफगान विदेश मंत्रालय ने Wednesday को काबुल में Pakistan के चार्ज डी’एफेयर्स (सीडीए) को अफगानिस्तान के एयरस्पेस के उल्लंघन और घरों पर Pakistanी एयरस्ट्राइक पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए बुलाया.
अफगान मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान ने काबुल में Pakistanी दूतावास के चार्ज डी’एफेयर्स को बुलाया और उन्हें अफगानिस्तान के एयरस्पेस के उल्लंघन और बेगुनाह आम लोगों के घरों पर बमबारी के बारे में अपना कड़ा विरोध जताया.”
अफगान मंत्रालय ने हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और कानूनों का उल्लंघन बताया. इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि अपने इलाके की रक्षा करना और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी कानूनी जिम्मेदारी है.
–
एबीएम
Skip to content