उज्जैन में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जमीन घोटाला : उमंग सिंघार

Bhopal 23 जून . Madhya Pradesh विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा लैंड स्कैम (जमीन घोटाला) होने का आरोप लगाया है . विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए social media पर लिखा है , Madhya Pradesh के इतिहास का सबसे बड़ा ‘लैंड स्कैम’ सामने आया है. Government उज्जैन के विकास का नक्शा बाद में बनाती है, Chief Minister का कुनबा वहां करोड़ों की 253 एकड़ ज़मीन पहले ही दबा लेता है. जनता की गाढ़ी कमाई से बनी सड़कों के किनारे की मलाई अपनों में बांटी जा रही है.

उन्होंने कहा कि उज्जैन का यह ‘मास्टर प्लान’ शहर के विकास के लिए नहीं बल्कि Chief Minister मोहन यादव के पारिवारिक ‘रीयल एस्टेट बिज़नेस’ को फायदा पहुंचाने के लिए री-डिजाइन किया गया. साल 2021 में मंत्री रहते ही इस महालूट की बिसात बिछाई गई और दिसंबर 2023 में जैसे ही Chief Minister की कुर्सी हाथ लगी, बिना सोचे-समझे सड़कों और रास्तों का नक्शा सीधे अपने खरीदे हुए प्लॉटों के हिसाब से मोड़ दिया गया.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप है कि मोहन यादव जब 2021 से शिवराज Government में उच्च शिक्षा मंत्री थे और उससे पहले जब उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष थे, तभी से उन्हें पता था कि उज्जैन में आने वाले समय में Government कहां से नई सड़कें निकालने वाली है और कहाँ बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट आने वाला है. मंत्री रहने के दौरान (2021-2023) उन्होंने करीब 44 प्लॉट और 85 एकड़ ज़मीनें अपने नाम कर लीं. उनके परिवार के नाम पर पहले से ही 82 एकड़ ज़मीन थी.

नेता प्रतिपक्ष सिंघार का आरोप है कि ज़मीनें खरीदने के बाद असली खेल हुआ. मई 2023 में मास्टर प्लान लाया गया. फिर दिसंबर 2023 में जैसे ही मोहन यादव Chief Minister बने, Government के तंत्र का इस्तेमाल करके विकास का नक्शा, नई सड़कें, हाईवे और रास्ते ठीक उन्हीं जमीनों के पास से निकाल दिए गए जो इनके परिवार ने पहले ही खरीद रखी थीं. 2024 और 2025 में Chief Minister बनने के बाद इस खरीद में बाढ़ आ गई और अकेले इन दो सालों में 137 से ज्यादा प्लॉट और 168 एकड़ ज़मीनें और खरीद ली गईं.यह सीधे तौर पर इनसाइडर ट्रेडिंग, पद का घोर दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. Madhya Pradesh का बेरोजगार युवा सड़कों पर लाठियां खा रहा है और यहां पूरी Government एक परिवार की ‘रियल एस्टेट एजेंसी’ बनकर काम कर रही है.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने Chief Minister मोहन यादव से इस्तीफे की मांगते हुए कहा है कि यह विकास नहीं, सत्ता की आड़ में किया गया खुला खेल है. Chief Minister को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. Madhya Pradesh की जनता इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी.

एसएनपी/पीएम