
लंदन, 28 अप्रैल . यूनाइटेड किंगडम के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने Tuesday को ईरान के राजदूत को तलब किया. ईरानी राजदूत को मध्य पूर्व मामलों के मंत्री हैमिश फाल्कनर ने तलब किया. यह कदम ईरानी दूतावास की social media पर की गई उन टिप्पणियों के जवाब में उठाया गया, जिन्हें ब्रिटेन ने आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया.
फाल्कनर ने साफ कहा कि इस तरह की हरकतें और बयान बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किए जा सकते. उन्होंने यह भी कहा कि दूतावास को ऐसी किसी भी तरह की बात या पोस्ट से बचना चाहिए, जिसे ब्रिटेन या दूसरे देशों में हिंसा को बढ़ावा देने के रूप में समझा जा सके. यह बात ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने कही.
ब्रिटिश Government ने यह भी कहा कि ईरान की सख्त और दमनकारी Government की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और उसे उसके गलत कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा. इनमें ब्रिटेन की जमीन पर की जा रही गतिविधियां, खाड़ी क्षेत्र में उसके सहयोगी देशों पर हमले और अपने ही लोगों के साथ होने वाली हिंसा शामिल हैं.
बयान में यह भी कहा गया कि ब्रिटेन की Government के लिए देश की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.
हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि दूतावास की कौन-सी social media पोस्ट पर आपत्ति जताई गई है.
पिछले महीने भी ब्रिटेन ने ईरान के राजदूत को तलब किया था, जब दो लोगों पर विदेशी खुफिया एजेंसी की मदद करने के आरोप लगे थे.
उस मामले में एक ईरानी नागरिक और एक ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले व्यक्ति पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने किसी विदेशी खुफिया सेवा की मदद की थी.
ब्रिटिश Government ने फिर से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और ईरान या उसके लिए काम करने वाले किसी भी खतरे को वह बहुत गंभीरता से लेती है.
बयान में यह भी कहा गया कि Government ब्रिटेन के लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाती रहेगी, जिसमें ईरान की “खतरनाक और अस्थिर करने वाली” गतिविधियों को देश और विदेश दोनों जगह उजागर करना शामिल है.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content