ऊधमपुर पुलिस ने बारामूला के कथित ड्रग तस्कर की 45 लाख की संपत्ति ज़ब्त की

ऊधमपुर, 22 अप्रैल . ऊधमपुर Police ने ‘नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामूला के एक कथित ड्रग तस्कर की लगभग 45 लाख रुपये की संपत्ति ज़ब्त कर ली है. Police की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार के रूप में देखा जा रहा है.

Police के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद रुस्तम शाह के रूप में हुई है, जो बारामूला के हमदानिया कॉलोनी, नाडीहाल का निवासी है. यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है. यह मामला Police स्टेशन रिहंबल में दर्ज First Information Report से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के तहत केस दर्ज किया गया था.

जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपी ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से कमाए गए पैसों से संपत्ति अर्जित की है. बताया गया कि उसने अपनी पत्नी शनाज़ा अख्तर के नाम पर एक रिहायशी मकान और एक कार खरीदी थी. यह मकान हमदानिया कॉलोनी, नाडीहाल में स्थित है, जबकि कार भी है.

जांच अधिकारी को पर्याप्त साक्ष्य मिले कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी. इसके आधार पर Police ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मकान और वाहन दोनों को जब्त कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल नशे के कारोबार पर रोक लगेगी बल्कि इसमें शामिल लोगों को कड़ा संदेश भी जाएगा.

ऊधमपुर Police ने यह भी बताया कि ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत अब तक कुल 80 लाख रुपये की संपत्ति ज़ब्त की जा चुकी है. Police का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते रहेंगे.

पीएम