यूसीसी आज की जरूरत, ममता तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ें: शाइना एनसी

Mumbai , 12 अप्रैल . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाना बंद करें.

Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) आज की जरूरत है. आप वोट बैंक की राजनीति क्यों कर रही हैं और छद्म-धर्मनिरपेक्षता का खेल क्यों खेल रही हैं. हम एक समान नागरिक संहिता लाना चाहते हैं, ताकि सभी नागरिकों को समान न्याय मिले और किसी भी तरह का तुष्टीकरण न हो.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उन्होंने कहा कि इस देश की महिलाओं को इस ऐतिहासिक कदम के लिए 27 साल तक इंतजार करना पड़ा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने इसमें स्पष्ट Political इच्छाशक्ति दिखाई है.

शाइना एनसी ने कहा कि यह बिल लैंगिक समानता सुनिश्चित करते हुए महिलाओं को इतिहास रचने का अवसर प्रदान करेगा. Pakistan का जिक्र करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि Pakistan अमेरिका और ईरान के बीच केवल एक कठपुतली की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है.

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि Pakistan को सबसे पहले अपने ही घर में पनप रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो वहां सुरक्षित पनाह पाए हुए हैं, तभी वह अंतरराष्ट्रीय मामलों में मध्यस्थता करने की बात सोच सकता है.

औपनिवेशिक मानसिकता पर सवाल उठाते हुए शाइना एनसी ने कहा कि हम अभी भी औपनिवेशिक मानसिकता क्यों जी रहे हैं. शहरों के नाम बदलने का कदम स्वागत योग्य है. छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान हस्तियों के नाम पर शहरों का नामकरण एक सकारात्मक दिशा है. Maharashtra में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर तथा अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर करना इसी दिशा में उठाया गया स्वागत योग्य कदम है. उत्तर प्रदेश में भी Chief Minister योगी आदित्यनाथ इसी नीति का अनुसरण कर रहे हैं.’

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की बैठक पर उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी, जिसने ‘नारी शक्ति वंदन’ और महिला आरक्षण बिल को सबसे लंबे समय तक अटकाए रखा, अब झूठे बहाने बना रही है. 27 साल बीत जाने के बाद भी संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मात्र 13-14 प्रतिशत ही है. ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के तहत 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. अगर कांग्रेस की सोच वास्तव में प्रगतिशील है, तो उसे India की 50 प्रतिशत आबादी यानी महिलाओं के समर्थन में खड़ा होना चाहिए.

पीएम मोदी के घुसपैठ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जो पार्टियां घुसपैठियों को पनाह देती रही हैं और बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों को बढ़ावा देती रहीं. उन्हें समझ लेना चाहिए कि मोदी Government और एनडीए भारतीय नागरिकों के हितों के साथ मजबूती से खड़ा है. हम वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण नहीं देंगे, जो India की सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालते हैं.

डीकेएम/